क्षेत्रीय न्यूज़

आम जनता की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेवारी: थाना प्रभारीअमीर हमजा

नए थाना प्रभारी अमीर हमजा ने दिया योगदान

मझगाँव: मझगाँव थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अमीर हमजा ने मंगलवार को योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी अकील अहमद से प्रभार ग्रहण किया। नए थाना प्रभारी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेवारी है। थाना क्षेत्र की जनता को कोई भी परेशानी होती है तो वे सीधे थाना में संपर्क कर सकते हैं।

साथ ही कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में अमन चैन और शांति बनाए रखने का अथक प्रयास किया जाएगा। मझगाँव वासियों से अपील कर कहा कि पुलिस का सहयोग करें और क्षेत्र में अमन चैन व शांति बनाए रखें। इस मौके पर प्रशिक्षु दारोगा अजय रविदास,देवानन्द कुमार, एएसआइ विजय द्विवेदी,उप मुखिया रुशदुस सलाम समेत कई मौजूद थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment