क्षेत्रीय न्यूज़

सांसद प्रतिनिधि विशाल चौधरी ने बंद को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

विधायक के द्वारा चांडिल के दुकानों को बंद कराये जाने पर सांसद प्रतिनिधि विशाल चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विशाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए यह प्रोपोगेंडा चला रही है। झामुमो रोजगार देने के नाम पर सत्ता पर आई है। राज्य सरकार रोजगार दिलाने की दिशा में कौन सा कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए यह बिल लाई है। इस बात को, विपक्ष को हजम नहीं हो रही है। भारत बंद के नाम पर जबरजस्ती दुकानों को बंद कराया जा रहा है, आवागमन को भी बाधित किया जा रहा है। राज्य सरकार भारत बंद के नाम पर किसानों को बरगलाने की काम कर रहा है। चांडिल में बंद को किसानों का समर्थन नहीं मिला।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment