क्षेत्रीय न्यूज़

भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलिप महतो ने श्राद्धकर्म में किया सहायता

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चांडिल प्रखंड अंतर्गत झाबरी पंचायत के ग्राम पोड़का निवासी महादेव सिंह मुंडा के पिता स्वर्गीय नंदलाल सिंह मुंडा की विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था।इसकी सूचना पाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलिप महतो ने बुधवार को शोकाकुल परिवारों के घर जाकर मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया एवं श्राद्ध कर्म हेतु 50 किलो चावल देकर सहयोग किये।मौके पर चितरंजन सिंह सरदार, सिस्टीधर सिंह सरदार, सोनू सिंह सरदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।