क्षेत्रीय न्यूज़

आसन बनी पंचायत के गरीब दिव्यांग के मदद को सामने आये जिप सदस्य व प्रतिनिधि

अभिजीत सेन (संवाददाता पोटका)

पोटका प्रखंड अंतर्गत आसन बनी पंचायत के तिला मुंडा गांव के नापित टोला मैं एक गरीब दिव्यांग हैं – ये बधीर है, जिनका नाम है विमल प्रमाणिक इनकी पत्नी की पूर्व में ही निधन हो चुकी है, इनके एक नाबालिग बच्चे लगभग 16 वर्ष का रोहित प्रामाणिक जिसे दिव्यांग बधीर बाप गाँव में दैनिक मजदूरी करके लालन पालन कर रहा है, गरीबी की दमघोंट स्थिती में एक बधीर दिव्यांग अपनी मजदूरी से ना तो सही ढंग से बेटे के साथ जीवन जी पा रहा है और ना अपने टूटती घर को बना पा रहा है। आज तक उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया है, जिसके कारण दिव्यांग पेंसन का लाभ भी नहीं मिल पाया है। जब इसकी सुचना जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल को मिली तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल को भेजा, श्री मंडल ने उन्हें छत ढकने के लिये तत्काल एक बड़ा तिरपाल दिये तथा उन्हें यह आश्वस्थ किये की जनवरी माह से सदर अस्पताल में जैसे ही कैम्प शुरू हो जायेगा उन्हें ले जाकर सबसे पहले दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा दिया जायेगा साथ ही साथ स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन भत्ता भी दिलवाया जायेगा। पूर्व पार्षद श्री मंडल के साथ सुचना दाता मिहिर गिरी तथा सामाजिक कार्य कर्ता तापस कुमार गोप भी उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment