क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य विवाद

ईचागढ़ के दारुदा में ट्रक और कार की भिषण टक्कर में चार की मौत, कार में सवार दो बच्चे घायल

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: चांडिल अनुमंडल के ईंचागढ थाना अंतर्गत दारूदा एनएच 33 के समीप कार और ट्रक की भिषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परिवार आदित्यपुर के रहने वाले हैं। पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने रांची के दशम फॉल जाने के क्रम में यह घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने पर ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार में फंसे दो बच्चे को पुलिस ने बाहर निकाल कर बेहतर इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर भेज दिया है। घटना सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मृतक आदित्यपुर के मांझी टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment