क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य विवाद

भूमिज मुण्डा युवा संगठन ने ममता बनर्जी का पुतला फूँका

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: भूमिज मुंडा युवा संगठन चाण्डिल ने बुधवार को रविन्द्र सिंह सरदार के नेतृत्व में प.बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला रघुनाथ सिंह चौक चालकबेड़ा चाण्डिल में फुँका गया।बताते चले कि पिछले दिनों प.बंगाल के लालगढ़ क्षेत्र में कंसावती नदी का नामकरण रघुनाथ महतो करने को लेकर मुण्डा समाज द्वारा विरोध जताया गया।भुमिज मुण्डा युवा संगठन के रविन्द्र सिंह सरदार ने कहा कि कुड़मी नेता पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो द्वारा षड्यंत्र के तहत बार-बार भूमिज समाज के चुआड़ विद्रोह को अपमानित करने व उसका श्रेय जबरन कुड़मी समाज को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है इसका आदिवासी भूमिज मुंडा समाज पुरजोर विरोध करती है।

मौके पर रविंद्र सरदार, भीष्मदेव सिंह मुंडा, जयनाथ सिंह, सुबोध सिंह मुंडा, शुशेन सिंह सरदार, जय सिंह सरदार, कालीपद सिंह सरदार, मंगल सिंह सरदार, बाबलू मानकी, हाबु सिंह सरदार, रसराज सिंह सरदार, रवि सिंह सरदार, सुरेश सिंह सरदार, राहुल सिंह सरदार, करण सिंह सरदार एवं बलदेव मानकी उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment