क्षेत्रीय न्यूज़

चांडिल प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने किया वनभोज सह मिलन समारोह

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: रविवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा पालना डैम में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। मिलन समारोह सह वनभोज में मुख्य रूप से चांडिल के बीडीओ नूतन कुमारी, प्रमुख सोनामनी हांसदा और उप प्रमुख प्रबोध उरांव उपस्थित थे। चांडिल प्रखंड के उप प्रमुख प्रबोध उरांव ने बताया कि पंचायत सदस्य का कार्य अवधि विस्तार होने के बाद वनभोज सह मिलन समारोह के अवसर पर प्रखंड के विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य गुरु चरण साव, विभीषण उरांव, पुष्पा देवी, उर्मिला मछुआ, सुसैन मांझी, गणपति सिंह सरदार सहित कई पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment