क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

बैल तस्करों से 53 बैलों को किया जप्त

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: सरायकेला- खरसवां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एन. एच. 33 नागासोरेंग के पास ग्रामीणों द्वारा 53 बैल को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया । ईचागढ़ थाना प्रभारी द्वारा सभी बैलों को ग्रामीणों के बीच बाँट दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तमाड़ की ओर से पशु तस्करों द्वारा 53 बैल को ईचागढ़ के रास्ते बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था ।वहीं ग्रामीणों ने पशु तस्कर से पुंछताछ करने पर वह भाग गया । वैसे ग्रामीणों ने बैलों को थाना प्रभारी को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया । वहीं थाना प्रभारी विनोद सिंह ने ग्रामीण किसानों के बीच बैलों का वितरण कर दिया ।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment