क्षेत्रीय न्यूज़

वृद्धा की हुई मौत ग्रामीणों ने सामूहिक चंदा इकट्ठा कर किया अंतिम संस्कार

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चावलीबासा के पालना डैम रोड में वर्षों से रह रहे एक वृद्धा की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य गुरुचरण साव वहां पहुंचे और मौत की सूचना चौका थाना को दिया। चौका थाना प्रभारी के निर्देश पर वृद्धा का कोई अपना परिजन नहीं होने के कारण उन्होंने स्थानीय लोगों से सामूहिक रूप से चंदा इकट्ठा कर अंतिम संस्कार किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बालक भोजन करवाया। पंसस गुरुचरण साव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा परमेश्वर से इसकी कामना किया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment