फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)
चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड के बीरीगोड़ा में बुधवार को टुसू मेला का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक झूमर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव सह जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो उपस्थित हुये।उन्होंने फीता काटकर झूमर संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरेलाल महतो ने कहा संस्कृति ही हम झारखंडियों की पहचान है। संस्कृति आधारित कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के साथ साथ उसके संरक्षण के लिए एकजुट होना होगा। इस मौके पर चांडिल उपप्रमुख प्रबोध उरांव, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह, दुर्योधन गोप, प्रदीप महतो, लखीकांत महतो आदि मौजूद थे।











Add Comment