जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)
चांडिल: प्रखंड के बिरिगोड़ा में टुसू मेला का आयोजन हुआ। जहां दूर दराज से काफी संख्या में भीड़ जुटीं। वहीं, कई आकर्षक टुसू व चौड़ल भी प्रदर्शनी में लगी थी, यह आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। मेले में सांस्कृतिक झूमर संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने फीता काटकर झूमर संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर चांडिल उपप्रमुख प्रबोध उरांव, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह, दुर्योधन गोप, प्रदीप महतो, लखीकांत महतो आदि मौजूद थे।











Add Comment