राज्य

उप निरीक्षक बनुआ उरांव को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष राज्य के सहायक उप निरीक्षक बनुआ उरांव को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वीरता पुरस्कारों की श्रेणी में, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले कर्मियों में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल- सी आर पी एफ के सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 946 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इनमें 207 पुलिसकर्मियों को वीरता और
739 को सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment