जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)
चांडिल: बुधवार को चांडिल प्रखंड के हाड़डीह गांव में विधायक निधि से करिब साढ़े पांच लाख रुपए की लागत से 400 फिट पीसीसी सड़क का नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन विधायक सविता महतो ने किया। विधायक सविता महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। मौके पर चांडिल जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायक, झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य काब्लू महतो, संकर लायक सहित कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित।











Add Comment