क्षेत्रीय न्यूज़

प्राइमरी रिपोर्ट के आलोक में क्षेत्र का विकास किया जाएगा: डीडीसी परमेश्वर भगत

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

सचिव डॉ अमिताभ कौशल तेतला गांव को गोद लेंगे इसी के मद्देनजर जिला के डीडीसी परमेश्वर भगत द्वारा गांव के विभिन्न स्थानों तालाब, डैम, आवास, राशन कार्ड आदि को लेकर एक प्राइमरी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं इसी प्राइमरी रिपोर्ट के आलोक में क्षेत्र का विकास किया जाएगा.

जिले के डीडीसी परमेश्वर भगत द्वारा पोटका के प्रखंड के एक टीम के साथ तेतला डैम, तालाब, पीएम आवास, राशन कार्ड आदि को लेकर ग्रामीणों से मिले एवं मिलकर उनके समस्याओं को जाना ग्रामीणों की मांग है कि डैम का पानी को पेयजल के रूप में उपयोग किया जा सकता है उसी के मद्देनजर जरूरी निर्देश पोटका बीडीओ दिलीप कुमार महतो को दिया गया. वहीं इससे पहले भी पुर्व के जमशेदपुर उपायुक्त अमित कुमार द्वारा इस पंचायत को गोद लिया गया था इसके बाद इसका विकास किया गया था अब इसी गांव को राज्य के कल्याण सचिव डॉ अमिताभ कौशल बहुत जल्द गोद लेंगे

 

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment