क्षेत्रीय न्यूज़

कुमारडुँगी पुलिस ने लॉक डाउन का कराया अनुपालन, वहीं सप्ताहिक बाजार कराया बन्द

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

कुमारडुँगी: कुमारडुँगी मुख्य चौक थाना प्रभारी अंकिता सिंह व एसआई टिंकु कुमार सिंह एंव मजिस्ट्रेट लखीन्द्र माझी के द्वारा लॉकडाउन का पालन कराया। नियमों का उल्लंघन करने पर ओपन जेल भेजने की कार्रवाई करने की बात कही गई। कुमारडुँगी मुख्य चौक जहाँ सप्ताह की बाजार लगती है वहां सुबह से ही विशेष पहरेदारी रही। बाहर से आने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की गई। कुमारडुँगी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी अंकिता सिंह के नेतृत्व में सुबह से ही टीम सक्रिय रही। वहीं मजिस्ट्रेट लखीन्द्र मांझी दिनभर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेते रहे व अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करते रहे।

कोरोना कफ्र्यू के दौरान गाइडलाइन का पालना सुनिश्चित करने के लिए कुमारडुँगी प्रशासन ने चौराहे पर सब्जी बेच रहे लोंगो एवं नागरिको को आवश्यक रूप से मास्क का उपयोग सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment