क्षेत्रीय न्यूज़ • स्‍वास्‍थ्‍य

ताजनगर कपाली में हुआ निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के ताजनगर कपाली में दया हॉस्पिटल, एवं मानगो मेडिकल के सहयोग से निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में एवं दाँत, ब्लड प्रेशर एवं शरीर से सम्बंधित सभी प्रकार का निशुल्क जाँच एवं ईलाज किया गया।मौके पर नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती शोभा रानी महतो, उपाध्यक्ष सरवर आलम,झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शेख फरीद,जिला सचिव मोहम्मद नौशाद,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद,मोहम्मद तबरेज साहब,ह्युमन राइट्स के अध्यक्ष शारिक अनवर, उपाध्यक्ष इनामुल हक अंसारी,जमशेद आलम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।