40.1 C
New Delhi
May 4, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति

सांसद गीता कोड़ा को झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशियां मनाई गई

झारखंड: सांसद गीता कोड़ा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के उपलक्ष में मझगांव मुख्य चौक पर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण चातार के नेतृत्व में सभी आप आते जाते यात्री, दुकानदरों को एंव कांग्रेस पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां मनाई गई और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण चातार ने  केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्रीय नेतृत्व ने माननीय सांसद गीता कोड़ा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश के लिए चुना है हमें पूरा आशा और उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन को काफी मजबूती मिलेगी आने वाले समय में पार्टी और संगठित और सशक्त होगी।

obc प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मासुम रज़ा ने कहा है कि जिस तरह माननीय सांसद गीता कोड़ा  महिला होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी के चक्रव्यूह को तोड़कर सांसद बनी है और अपनी संगठन क्षमता का प्रदर्शन किया है निश्चित रूप से झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में युवा एवं महिलाओं को सही भागीदारी और मान सम्मान मिलेगी भविष्य में कांग्रेस पार्टी अपने बूते हर चुनाव लड़ने के लिए सशक्त हो सके इसका प्रयास करेंगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा के प्रदेश महासचिव  ललिता बालमूचू, जिला सचिव पूर्व प्रमुख रविंद्र बिरुवा, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ फिरोज अहमद , जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रफीक अंसारी ,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ मासूम रजा , थाना अध्यक्ष प्रकोष्ठ मुजफ्फर हुसैन, तरसरिया मुखिया बाबूलाल तिरिया ,पंचायत अध्यक्ष आशिक अली ,पासवान पिंगुवा, मोहम्मद आदिल ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार गोप , मोहम्मद मोहिउद्दीन मोहम्मद हसीबुल मोहम्मद रऊफ आदि उपस्थित थे।

Related posts

पुलिस व पब्लिक में बेहतर समन्वय स्थापित करने काे लेकर हुई बैठक: कोल्हान

आजाद ख़बर

रामगढ़ जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर लोगों की कोरोना जांच की जाए: उपायुक्त

आजाद ख़बर

पंचग्राम विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने बीएसआईएल गेट पर चिपकाया नोटिस,बाहरी वाहनों को कंपनी में घुसने से रोका

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक