क्षेत्रीय न्यूज़

चांडिल अनुमंडल का 18 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मना

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल। चांडिल अनुमंडल कार्यालय का 18 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल कार्यालय में झामुमो विधायक सविता महतो ने 6 पाउंड का केक काटकर चांडिल अनुमंडल का 18 वां स्थापना दिवस मनाया। अनुमंडल के स्थापना दिवस को लेकर अनुमंडल कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था । इस मौके पर विधायक सविता महतो एवं अन्य पदाधिकारियों ने कोरोना वैरियर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर ईचागढ़ की झामुमो विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिये जो भी सहयोग करने की जरूरत होगी वे करेंगे। क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता है। चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा ने कहा कि जिस उद्देश्य चांडिल अनुमंडल का निर्माण हुआ था आने वाले समय मे जन आकांक्षा पर खरा उतरेगा। इस मौके पर एडीसी सुबोध कुमार, डीडीसी प्रवीण गागराई,आइटीडीए डायरेक्टर संदीप दोराय बुरु, चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा, सरायकेला एसडीओ रामकृष्ण, एसडीपीओ संजय कुमार सिंह,चिकित्सा पदाधिकरी डॉ0 एच एस शेखर,बीडीओ मनीष कुमार, झामुमो नेतसुखराम हेम्ब्रम, चारूचाँद किस्कु तरुण डे आदि उपस्थित थे।

About the author

ज़मीर आज़ाद

Add Comment

Click here to post a comment