क्षेत्रीय न्यूज़ देश पर्यावरण राज्य

सरिस्का टाइगर रिज़र्व में 80 प्रतिशत से अधिक इलाके में आग पर काबू पा लिया गया

राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिज़र्व के एक बड़े इलाके में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश आज भी जारी रही। भारतीय वायुसेना के दो एमआई 17 वी 5 हेलीकॉप्टर कल से आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं।

अलवर जिले की कार्यवाहक जिलाधिकारी सुनीता पंकज ने बताया कि वायुसेना की मदद से 80 प्रतिशत से अधिक इलाके में आग पर काबू पा लिया गया है। अभियान अब भी जारी है।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment