जमशेदपुर। झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में भारी वाहनों (ट्रक और ट्रेलर) को चलाने वाले मालिकों के लिए एक राहत भरी खबर है। शहर में ऋषभ ऑटोमोबाइल्स सेल्स एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने अपना पहला अत्याधुनिक सर्विस सेंटर खोल दिया है। इस सेंटर के शुरू होने से अब भारी वाहनों के रखरखाव और मरम्मत के लिए मालिकों को भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें एक ही छत के नीचे वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मिलेंगी।

क्यों खास है यह सर्विस सेंटर?
मीडिया से बात करते हुए कंपनी के डायरेक्टर गौतम दत्ता और कुशाग्र दत्ता ने बताया कि झारखंड और बिहार में ट्रकों और ट्रेलरों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन उनकी सर्विसिंग के लिए अच्छे सेंटर्स की कमी हमेशा खलती रही है।
उन्होंने कहा, “हमारा मकसद भारी वाहनों को समय पर और सही तकनीकी सर्विस देना है। इससे न केवल गाड़ियों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि सड़कों पर सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।” दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन
इस नए सेंटर का भव्य उद्घाटन योर्क कंपनी (York Company) के एमडी गुरमुख सिंह और सीएफओ बिकाश पहाड़ी के हाथों किया गया। इस मौके पर उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें योर्क के सुजीत सिंह और प्रतीक बेहरा शामिल थे। इसके अलावा गोल्ड लाइन ऑटोमोबाइल्स, शाइन लाइन ऑटोमोबाइल्स, और रिलाइबल वाहन जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
आधुनिक मशीनों से होगा काम
मैनेजमेंट का कहना है कि यह सर्विस सेंटर पूरी तरह से डिजिटल और आधुनिक उपकरणों से लैस है। यहाँ काम करने वाले टेक्नीशियन्स को विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि वे कम समय में गाड़ियों की बारीकी से जांच और मरम्मत कर सकें। इससे ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़े लोगों का कीमती समय बचेगा और उनकी गाड़ियाँ सड़कों पर ज्यादा बेहतर तरीके से चल पाएंगी।











Add Comment