क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

टाटानगर रेलवे यार्ड में तेंदुए की दहशत: अकेले निकलने पर पाबंदी, वन विभाग ने डाला डेरा

टाटानगर रेलवे यार्ड में तेंदुए की दस्तक से दहशत।
टाटानगर रेलवे यार्ड में तेंदुए की दस्तक से दहशत।

जमशेदपुर: लौहनगरी में एक बार फिर वन्यजीवों की दस्तक ने लोगों की नींद उड़ा दी है। इस बार खौफ का केंद्र बना है टाटानगर रेलवे यार्ड। देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया, जिसमें यार्ड के पास एक तेंदुआ नजर आ रहा है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों के अकेले घूमने पर रोक लगा दी है। अब कर्मचारी दो-दो की टोली में ड्यूटी कर रहे हैं, और कई तो हाथ में लाठी लेकर अपनी सुरक्षा खुद करने को मजबूर हैं। आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन ने बताया कि जवानों को भी पैदल गश्त की जगह वाहनों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

एरिया मैनेजर समीर सौरभ ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती, इसलिए वाशिंग लाइन और यार्ड जैसे संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। डीएफओ सबा आलम के मुताबिक, तेंदुए की सटीक लोकेशन ट्रेस करने के लिए इलाके में 4 ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। शहर में पहले भी कदमा और आदित्यपुर में तेंदुए देखे जा चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment