देश स्‍वास्‍थ्‍य

मुंबई में कोरोनावायरस से हुई दूसरी मौत

देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में कोरोनावायरस से एक और शख्स की मौत हो गई है। यहां के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित एक 63 वर्षीय वृद्ध ने अपना दम तोड़ दिया है। यह यहां महज चार दिनों के अंदर हुई दूसरी मौत है।

कोविड-19 से संक्रमित इस शख्स को 19 मार्च को मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत के साथ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस मौत से संबंधित अन्य जानकारियों का मिलना अभी बाकी है।

इससे पहले, 17 मार्च को राज्य में कोरोनावायरस से संबंधित पहली मौत हुई थी। यह शख्स भी 63 साल का था और हाल ही में दुबई से होकर लौटा था।