झारखंड: राज्य में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। पिछले चौबीस घंटों में छह सौ बाईस संक्रमितों की पहचान हुई है, जबकि एक हजार पांच सौ छह मरीज स्वस्थ हुए है। वहीं कल राज्य मे कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या चार हजार, तीन सौ 72 है। झारखंड में कोरोना से स्वस्थ होने की दर संतानबे दशमलव सात चार प्रतिशत और मृत्यु दर एक दशमलव दो तीन प्रतिशत है। सरकार ने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का नियमित पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
झारखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी










Add Comment