29 C
New Delhi
April 19, 2024
देश

सुकमा में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में 17 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ से चौंका देने वाली ख़बर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। हालाँकि, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे चिंतागुफा थाना क्षेत्र में निमपा के जंगल में पुलिस बल सर्चिग पर निकला था।

गौरतलब है कि, इस दल में डिस्टिक्ट रिजर्व गार्ड और एसटीएफ के जवान थे। तभी जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी का दौर शनिवार की रात तक जारी रहा। रात को 13 जवानों के लापता होने की पुष्टि की गई थी।

सिंहदेव ने रविवार को इन 17 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए, 17 जवानों के लापता होने की पुष्टि की थी। बाद में इन सभी जवानों की शहादत की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के हमले का जवाब दिया।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नक्स्ली बड़े पैमाने पर आधुनिक हथियार भी लूट कर ले गए हैं। वहीं मुठभेड़ में घायल हुए 14 जवानों का रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से दो की हाल गंभीर बनी हुई है। इन घायलों को देखने मुख्यमंत्री बघेल रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे।

लेखक: त्रिलोक सिंह, स्नातकोत्तर, राजनीतिक विज्ञान, किरोड़ी मल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय। सीईओ/संस्थापक, यूथ दर्पण (इंग्लिश मीडिया) और आईएसमाइंड.कॉम।

Related posts

दंड प्रक्रिया पहचान विधेयक, 2022 संसद में पारित

Zamir Azad

बैंक शाखाएँ चालू हैं, सेवाएं जारी रखेंगी: सरकार

ओमिक्रॉन का संक्रमण रोकने के लिए अधिक सतर्कता बरतें सतर्कता बरतें राज्य

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक