क्षेत्रीय न्यूज़

कंटेनर से टकराई बोलेरो : दो की मौत

भदोही (उप्र),  गोपीगंज थाना क्षेत्र में अमवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

थाना प्रभारी कृष्णा नन्द राय ने बताया कि हादसा उस वक़्त हुआ, जब अंडरपास ब्रिज पर एक कंटेनर का टायर फट गया और वह अचानक खड़ा हो गया।

राय ने बताया कि इसी बीच हरियाणा से बिहार के बक्सर की तरफ जा रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और और कंटेनर के अंदर घुस गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बोलेरो में फंसे दो घायलों को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment