क्षेत्रीय न्यूज़

बस के पलटने से 12 श्रमिक हुए घायल

पंजाब के लुधियाना में प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही एक बस मंगलवार को यहां से 45 किलोमीटर दूर एक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई जिसके  वजह से कम से कम 12 श्रमिक घायल हो गए।

पुलिस के दिए जानकारी के अनुसार खन्ना के पास हुई दुर्घटना में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पटियाला के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि श्रमिक बिहार जा रहे थे पुलिस ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद श्रमिकों को एक एक अन्य बस में भेज दिया गया।