37.9 C
New Delhi
April 26, 2024
राज्य

उत्तर प्रदेश में मुक-बधिर महिला से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश बांदा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो नकाबपोश बदमाशों ने मूक-बधिर महिला से कथित रूप में सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है और महिला के जेठ ने गुरुवार को नगर कोतवाली में FIR दर्ज कराई।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने FIR के आधार पर शुक्रवार को यह जानकारी दी के 50 वर्षीय मूक-बधिर विधवा से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना बुधवार देर रात की है , जिस वक्त महिला अपने घर में अकेली सो रही थी तभी दो नकाबपोश अज्ञात युवक मकान के छत से  घर में घुसे और उन्होंने महिला के हाथ पांव बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंस कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा ,भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है साथ ही साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार: अर्जुन मुंडा

आजाद ख़बर

रानी सती मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मंग्सिर नवमी

आजाद ख़बर

जमशेदपुर: डॉ० अजय कुमार का साकची स्थित रेट्रो गार्डन हॉल मे भव्य स्वागत

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक