क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

कच्ची सड़क जर्जर, लोंगो को परेशानी

कुमारडुँगी प्रखंड के ग्राम पँचायत बेड़ामुन्डई मुख्य सड़क से टोला गिरियागुटु जाने वाली सड़क करीब एक किलोमीटर तक कच्ची सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। कच्ची सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बरसात में सड़क में गड्ढे में पानी भर जाने से इस मार्ग पर आवाजाही लगभग बंद हो जाती है। कारण यह है कि कच्ची सड़क पर लोंगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व गिरिया गुटु जाने वाली करीब एक किलोमीटर कच्ची सड़क में मिट्टी मुरमीकरण हुआ था तो लोगों में आस जगी थी कि यह सड़क अब पक्की करण होगी जिससे आम ग्रामीणों को सुविधा होगी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment