बिहार: राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में शामिल हो गये है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जदयू सांसद ललन सिंह और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे। जदयू की सदस्यता लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडये ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के कामों से शुरू से ही प्रभावित रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से चाहेगी वहां से वे चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में शामिल: बिहार










Add Comment