December 10, 2025
देशराजनीतिराज्य

दो प्रमुख गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मसला अब भी नहीं सुलझ पाया: बिहार

राज्य के दो प्रमुख गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मसला अब भी नहीं सुलझ पाया है। एनडीए में भाजपा, जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिये भाजपा के
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल दिल्ली में हैं। वहीं, दो अन्य वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और मंगल पांडेय भी दिल्ली पहुंच गये हैं, जहां शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर कोई अंतिम निर्णय आने की उम्मीद है। इधर,
महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच भी सीटों के तालमेल पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल इस गठबंधन में वाम दलों को भी शामिल करना चाहता है। इसे लेकर सीटों के बंटवारे का मामला अभी फंसा हुआ है।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये अधिसूचना कल जारी की जायेगी। इसके साथ ही नामांकन का कार्य भी शुरू हो जायेगा। इस चरण में विधानसभा की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे। नामांकन पर्चे दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। वहीं, इनकी जांच नौ अक्टूबर को की जायेगी जबकि बारह अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

Related posts

झारखंड की हेमंत सरकार मात्र 9 महीने में ही विफल होती नजर आ रही है: अमर कुमार

आजाद ख़बर

उत्तर प्रदेश में मुक-बधिर महिला से दुष्कर्म

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के बीच 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन नई दिल्‍ली में सम्‍पन्‍न हुआ

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक