27.9 C
New Delhi
April 25, 2024
राजनीति राज्य

झारखंड में गांधी और शास्त्री जयंती मनायी गयी

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल रांची में बापू वाटिका स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि हमें खुद से पूछना चाहिए कि क्या हम बापू के बताये मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसी महान विभूतियों के विचार कभी मर नहीं सकते। इस दौरान लोगों ने शारीरिक दूरी बरतते हुए गांधी जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं, राज्य के विभिन्न जिलों में भी गांधी जयंती पर कार्यक्रम हुआ। रामगढ़ में आज उपायुक्त संदीप सिंह सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बापू एवं शास्त्री जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि के रूप में अर्पित किए।
गौरतलब है कि 1940 में रामगढ़ में कांग्रेस का महा अधिवेशन हुआ था जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ सुभाष चंद्र बोस, आचार्य कृपलानी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे। महात्मा गांधी की जयंती पर साहिबगंज कॉलेज में एनएसएस की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने 11 यूनिट रक्तदान स्वेच्छा से किया।
पाकुड जिला मुख्यालय के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आम लोगों सहित कांग्रेस, भाजपा, झामुमो और झाविमो के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर परिषद ने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत मजदूरों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया। उपायुक्त कुलदीप चौधरी और प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण किया । सदर अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया।
वहीं, जमशेदपुर के गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम परमेश्वर से प्रार्थना करते है कि उनके त्याग बलिदान सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने की शक्ति हम सभी लोगों को दें।

Related posts

द्वीपवासियों के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट निःशुल्क कराने का निर्देश देने का अनुरोध

आजाद ख़बर

नि: शक्त एवं मानव संसाधन सेवा समिति के द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 81 यूनिट किया गया रक्त संग्रह: झारखंड

आजाद ख़बर

विधायक ने ग्रामीणों के बीच ईचागढ़ के नदीसाय में किया कंबल वितरण

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक