क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य विवाद

गम्हरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय में विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड पंचायत समिति सदस्य राम हांसदा ने  प्रखंड अंचल और आपूर्ति विभाग में संबंधित पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, इसके अलावा उन्होंने जन मुद्दों और भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों को उजागर किया। उन्होंने बताया के गम्हरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय में विभागीय लापरवाही के कारण ही विधवा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन समेत मुख्यमंत्री सुकन्या योजना मामले लंबित हो रही है जिससे आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने बताया कि पारंपरिक जल स्रोत सरकारी तालाबों का जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण किया गया, बावजूद इसके सरकारी पदाधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई ,आगे उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना काल में विभिन्न मदों में दिए गए राशि का भी जबरदस्त तरीके से घोटाला किया गया है, इसके अलावा प्रखंड आपूर्ति विभाग खाद्यान्न वितरण में भी भारी गड़बड़ी और अनियमितता की गई है बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, पंचायत समिति सदस्य राम हांसदा ने इन व्याप्त समस्याओं लेकर सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए संबंधित दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment