Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
राजनीति राज्य विवाद

जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश:बिहार

चुनाव आयोग ने मुंगेर में हिंसक झड़प और आगजनी के मद्देनजर जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। साथ ही मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगवा चुवा आओ को इस पूरे मामले की
जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिले में नये जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना आज ही की जायेगी। पिछले दिनों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरन हिंसक झड़प में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत के बाद मुंगेर में स्थिति अशांत बनी हुई है। इसी घटना को लेकर विरोध कर रहे उग्र लोगों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और कई वाहनों में आग लगा दी। इधर, मुंगेर रेंज के पुलिस उप
महानिरीक्षक मनु महाराज ने इस घटना को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में मुफस्सिल थाना और वासुदेवपुर चौकी के प्रभारियों को हटा दिया है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment