राजनीति राज्य

मायावती ने सात विधायकों को किया पार्टी से निलम्बित

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सात विधायकों को आज पार्टी से निलम्बित कर दिया। इन विधायकों पर पार्टी से बगावत करने का आरोप है। निलम्बित किये गये विधायक है- भिनंगा सीट से मो0 असलम राइनी, धौलाना से चौधरी असलम अली, प्रतापपुर सिद्दीकी, हंडिया से हाकिम लाल बिंद, सिधौली से हरगोविन्द भार्गव, मुगरा बादशाहपुर से श्रीमती सुषमा पटेल
और सगड़ी सीट से श्रीमती वन्दना सिंह।मीडिया को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी पर इन विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में बसपा. समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को हराने में अपनी पूरी ताकत झोंक देगी और भाजपा या अन्य पार्टी के प्रत्याशियों को अपना वोट देना पड़े तो देगी।
गौरतलब है कि निलम्बित विधायकों में से कुछ ने कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। साथ ही बसपा के राज्यसभा प्रत्याशी रामजी गौतम का नामांकन रद्द कराने के लिये इन विधायकों में से कई ने स्वयं के श्री गौतम प्रस्तावक होने को फर्जी बताया था।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment