क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

टाँगर गाँव में चट्टान पर बनी खलिहान में लगी आग: झारखंड

सात किसानों का हुआ नुकसान,किसान है परेशान

कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत कुमिरता पंचायत के टांगर गांव में गुरुवार करीब साड़े ग्यारह बजे चट्टान के उपर रखे लगभग 110 क्विंटल धान जलकर राख हो गया है। किसान ब्रजभुषण पुरती व भीमशेन बारीक ने बताया की चट्टान में लगभग 25 किसानों का धान रखा है। जो लगभग 8 सौ क्विटल धान होंगे। गुरुवार के दिन लगभग साड़े ग्याराह बजे एक किनारे से धान में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया की दो दिन पहले धान के बगल में भुसा पर आग लगाया गया था। उसी से हवा के कारण धान में आग लग गई। उस वक्त कुछ लोग कुमारडुंगी बाजार तो कुछ लोग धान काटने खेत गऐ हुऐ थे। आग लगने के दस मिनट बाद इसकी खबर गांव के ही एक किसान ने दी। खबर सुनकर खेत व बाजार के लोग दौड़कर धान रखे चट्टान में पहुंचे। जब तक वहां पहुंचते तब तक भीषण आग लग चुकी थी। किसान स्वाधीन नायक ने बताया की पहुंचकर सबसे पहले आग को फैलने से रोकने के लिए धान को अलग कर दिए। उसके बाद पंप सेट के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया गया। तब तक सात लोगों का लगभग 110 क्विंटल धान जल कर राख हो चुका था। इसमें ब्रजमोहन पुरती का लगभग 22 क्विंटल धान जल गऐ। बाकी छह लोगों का धान जल गया। खबर की जानकारी मिलते ही कुमारडुंगी जिला परिषद शशी भुषण पिंगुवा व पंचायत समिति सदस्य घटना स्थल पहुंचे। किसानों को सरकार से क्षतिपूर्ती दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं से कुमारडुंगी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई ।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment