Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
राज्य शिक्षा

झारखंड में स्कूल खोलने पर फिलहाल सरकार ने फैसला नहीं किया है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण किसी भी राज्य में स्कूल नहीं खोले जा रहे हैं इसलिए झारखंड में भी स्कूल खोलने पर फिलहाल सरकार ने फैसला नहीं किया है। मुख्यमंत्री कल रामगढ़ के लुकइयाटांड में अपने दादा सोबरन सोरेन के शहादत दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना बचाव के लिए अपील की कि कोरोना संक्रमण के फैलाव की संभावना है इसलिए लोग सतर्कता बरते। राज्य सरकार की ओर से दिये गए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें और सामाजिक दूरी का पालन करें इसके साथ ही मास्क अनिवार्य रूप से पहने। समय समय पर लोग अपने हाथों को साबुन से धोये।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment