क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

कुमारडुँगी में पहली महिला थाना प्रभारी ने दिया योगदान,अब मनचलों की खैर नहीं!

रेहान अख़्तर (ब्यूरो चीफ़ कोल्हान)

महिला उत्पीड़न को रोकना पहला प्राथमिकता होगी….

मझगाँव: कुमारडुंगी थाना में प्रथम महिला थाना प्रभारी के रुप में एसआई अंकिता सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व कुमारडुंगी के थाना प्रभारी एसआई महेन्द्र प्रसाद राय थे। जानकारी हो की एसआई अंकिता सिंह इसके पूर्व किरीबुरु में महिला एवं बाल संरक्षक थाना में पदस्थापित थे। वे बताते हैं कि इसके पुर्व महिला थाना में रहकर महिला उत्पीड़न के मामलों को बारीकी से समझा व जाना है। इसलिए महिला उत्पीड़न को रोकना पहला प्राथमिकता होगी। उन्होने कहा की क्षेत्र में जनता व पुलिस के बीच समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था करना हमारा कर्तव्य होगा। उन्होने कहा की क्षेत्र में किसी को कोई भी समस्या हो पुलिस से मिले। खास कर महिलाऐं थाना आने से कतराती है। उनसे मेरी अपील है कि वे बेझिझक थाना आकर मुझसे मिल सकती हैं। नशापान के कारण युवा वर्ग गलर राह पर निकल जाते हैं। इसलिऐ अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाया जाऐगा। बाल विवाह व बाल मजदुरी को भी रोकने का प्रयास करुंगी। उन्होने कहा की मनचलो पर लगाम लगाने का गंभीरता से प्रयास करेंगे। माफियाओं पर भी कड़ी नजर रहेगी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment