December 10, 2025
राज्यस्‍वास्‍थ्‍य

जामताड़ा सदर अस्पताल में कल कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया

जामताड़ा सदर अस्पताल में कल कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। नवजात शिशु कोरोना जांच में नेगेटिव पाई गई है। कोविड-19 अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा ने बताया कि 3 दिन पूर्व कुंडहित से कोरोना पॉजिटिव महिला को इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल उदलबनी में भर्ती कराया गया था। फिर उसे सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। 3 दिन इलाज के बाद कल संक्रमित महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर झा ने बताया कि वर्तमान में संक्रमित महिला और बच्ची को चिकित्सीय निगरानी में अलग-अलग रखा गया है।

Related posts

45 परिवार नदी के किनारे चुँआ बनाकर बुझाते हैं प्यास, गंदे पानी पीने को मजबूर

आजाद ख़बर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

Zamir Azad

आज मनाया गया विश्व तपेदिक दिवस

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक