क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

टुंडी केेे पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर चांडिल में शोक सभा का हुआ आयोजन

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

स्व राजकिशोर महतो गिरिडीह से सांसद और सिंदरी व टुंडी से विधायक रह चुके हैं।

चांडिल: गिरिडीह के पूर्व सांसद सह टुंडी के पुर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर चांडिल में आजसू नेता चंदन वर्मा अपने पार्टी कार्यालय में शुभचिंतकों के साथ शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें राजकिशोर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान आजसू नेता चंदन वर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक स्व राजकिशोर महतो ने आजसू पार्टी को हमेशा मार्गदर्शन कराते आए हैं। उनकी निधन से आजसू पार्टी उनकी कमी हमेशा महसूस करेगी। उनका निधन से राजनीतिक जगत को बड़ी क्षति पहुंची है। चंदन वर्मा ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इस शोक सभा के अवसर पर चंदन वर्मा, फनी भूषण महतो, अनूप चक्रवर्ती, अमर वर्मा, सूरज महतो, हराधन पोद्दार, राहुल सहित कई शुभचिंतक उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment