राजनीति राज्य

द्वीपवासियों के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट निःशुल्क कराने का निर्देश देने का अनुरोध

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय बैरागी ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर द्वीपों के नाईयों को कुछ वित्तीय सहयोग देने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में इन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पांच महीने तक इनकी दुकानें बंद रहने के कारण कारोबार पर बुरा असर पड़ा। पार्टी की ओर से जरूरतमंदों को समय-समय पर सहायता पहुंचाई जा रही है। ऐसी स्थिति में यदि बारबर्स को भी प्रति परिवार की दर से तीन हजार रूप की अनुग्रह राशि प्रदान करने से इनके परिवार को सहयोग मिलेगा। एक अन्य पत्र
में श्री बैरागी ने उपराज्यपाल और प्रशासन के अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर द्वीपवासियों के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट निःशुल्क कराने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। श्री बैरागी ने कहा कि शहीद-स्वराज द्वीप जैसे क्षेत्रों से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों पर परीक्षण के लिए पांच सौ रूपए देना उन पर अतिरिक्त बोझ बनता है। इसके अलावा एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले लोगों को परेशानियां होती हैं। श्री बैरागी ने प्रशासन से इस मामले में गौर करने का अनुरोध किया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment