क्षेत्रीय न्यूज़

बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मित्र एवं बैंक सखी जमशेदपुर आंचलिक कार्यालय में पुरस्कृत

जमशेदपुर आंचलिक कार्यालय में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक  अमित खा उप आंचलिक प्रबंधक अनुज कुमार अग्रवाल अग्रणी ज़िला प्रबंधक पूर्बी सिंहभूम दिवाकर सिन्हा,  वरीय प्रबंधक बरुन कुमार चौधरी और सूरज कुमार के द्वारा अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बैंक मित्र और बैंक सखी को पुरष्कृत किया गया इस अवसर पर रोइनेट सोलुशन से विजय कुमार टीसीएस के बिकाश कुमार और संतोष कुमार बैंक मित्र भरत गोप नंदन दास गुरुचरण कर्मकार बैंक सखी अम्बावती महतो मौजूद थे इस अवसर पर रोइनेट सोलुशन के जिला प्रबंधक श्री विजय कुमार ने बताया कि अटल पेंशन योजना बहुत हि लाभकारी योजना है जिसमे 60 वर्ष के बाद 1000 से 5000 तक निश्चित पेंशन मिलता है साथ मे जीवन ज्योति योजना में 330 रुपया में आकश्मित मौत पे 200000 लाख का बीमा परिवार को मिलता है सुरक्षा बीमा योजना में 12 रुपया में दुर्घटना होने की स्थिति में 200000 का बीमा मिलता है जो कि बहुत ही लाभकारी है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment