जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)
एनएच 33 चांडिल गोलचक्कर स्थित सिद्धू- कान्हू चौक में शहीद खुदीराम बोस का जयंती मनाया गया।
चांडिल: चांडिल गोलचक्कर स्थित वीर शहीद सिधु- कान्हू चौक में शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति चांडिल मनोज वर्मा के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस की जयंती मनाई गई। समिति के सदस्यों ने शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर सदस्यों ने खुदीराम बोस के जीवनी पर प्रकाश डाला हुए उनके जीवन को आत्मसात करने पर बल दिया। शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के सदस्यों ने इस मौके पर शहीद खुदीराम बोस के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस विक्रम के अवसर पर समिति के संरक्षक ज्योतिलाल माहली, अध्यक्ष मनोज वर्मा, आशुदेव महतो, जयेश्री पाल सहित समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।











Add Comment