27.1 C
New Delhi
July 1, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़राज्य

कृषि विधेयक बिल का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टीयों पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

चांडिल: भाजपा चांडिल प्रखंड अध्यक्ष खगेन महतो के नेतृत्व में चांडिल रेलवे स्टेशन चौक एनएच 32 पर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई कृषि विधेयक बिल का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टीयों पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। चांडिल भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार द्वारा किसानों की फसल की खरीद पर रोक लगाना किसान के साथ घोर अन्याय है इसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार अभिलंब धान खरीद करने की घोषणा करें, नहीं तो भारतीय जनता पार्टी यह आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। इस दौरान हेमंत सरकार होश में आओ, किसानों की धान की अभिलंब खरीदारी करो जैसे कई नारे लगाए गए। सरकार के पुतला दहन के अवसर पर खगेन महतो, राजु दत्त, चुन्नुलाल साहू, खुदी सिंह सरदार, रामकृष्ण महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

ईचागढ़ विधायक ने किया आठ पीसीसी सड़को का उद्घाटन, सुनी लोगो की समस्याएं

आजाद ख़बर

अंचल निरिक्षक ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की: झारखंड

आजाद ख़बर

जोगेश्वर सरदार को दखल दिहानी नहीं करेगा तो ब्रिहत आन्दोलन करेगें : करमु चन्द्र मार्डी

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक