क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

कृषि विधेयक बिल का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टीयों पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

चांडिल: भाजपा चांडिल प्रखंड अध्यक्ष खगेन महतो के नेतृत्व में चांडिल रेलवे स्टेशन चौक एनएच 32 पर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई कृषि विधेयक बिल का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टीयों पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। चांडिल भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार द्वारा किसानों की फसल की खरीद पर रोक लगाना किसान के साथ घोर अन्याय है इसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार अभिलंब धान खरीद करने की घोषणा करें, नहीं तो भारतीय जनता पार्टी यह आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। इस दौरान हेमंत सरकार होश में आओ, किसानों की धान की अभिलंब खरीदारी करो जैसे कई नारे लगाए गए। सरकार के पुतला दहन के अवसर पर खगेन महतो, राजु दत्त, चुन्नुलाल साहू, खुदी सिंह सरदार, रामकृष्ण महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment