Home » Blog » ज्ञान सेतु कार्यक्रम के तहत सरायकेला उपायुक्त ने चांडिल के चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
क्षेत्रीय न्यूज़ शिक्षा

ज्ञान सेतु कार्यक्रम के तहत सरायकेला उपायुक्त ने चांडिल के चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

ज्ञान सेतु कार्यक्रम के तहत सरायकेला उपायुक्त ने चांडिल के चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

चांडिल: सरायकेला – खरसावां जिला के विद्यालयों में चल रहे ज्ञानसेतु कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यालय के शिक्षकों को जिला के उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा प्रमाणीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जिसमें चांडिल अनुमंडल के डिमुडीह, नूतनडीह, चांडिल स्टेशन बस्ती के विद्यालय को नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर, बांदु और बामणी के विद्यालय को और कुंकडु प्रखंड के पारगामा, ईंचाडीहडी, कुकड़ु, उदाटाड़ सहित कई स्कूल प्रशस्ति पाने की इस सूची में शामिल है। इसमें प्रशस्ति पत्र पाने वाले शिक्षक सुदीप कुमार मुखर्जी ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों में भी काफी उत्साह है। शिक्षक सुदीप कुमार मुखर्जी ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment