क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य विवाद

महिला को घर से निकाला और निर्वस्त्र कर पीटा: झारखंड

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

चांडिल: चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक गांव से 34 वर्षीय आंगनवाड़ी सेविका महिला को दबंगों ने घर से बाहर बुलाकर घसीटते हुए कुछ दूर ले गई जहां मौजूद 10 से 12 लोगों ने पीड़ित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और खुले आसमान के नीचे ठंड में बंधक बनाकर रख कर छोड़ दिया।
मंगलवार के तड़के एक महिला किसी तरह से उसे रस्सी खोलकर उसे घर ले गई जहां से निर्वस्त्र का शिकार पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ खूंटी जिला स्थित अपने मायके पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार महिला को घर से बुलाने में तीन महिलाएं थी, जिनमें से एक वार्ड मेंबर बताया जा रहा है। पीड़िता के दो बेटे हैं बड़े बेटे 17 वर्षीय जो अपने खूंटी स्थित ननिहाल में रहता है और आंगनबाड़ी सेविका 12 वर्षीय छोटा बेटा उसके साथ रहता था। घटना की रात वह छोटे बेटे के साथ थी। इसी दौरान सोमवार की रात ओलिव कुसुम टोपनो, वार्ड मेंबर, सिसिला पूर्ति और अंजिला टोपनो आई और घर से बुलाकर तीनों ने घसीटते हुए बाहर ले गई। जहां 10 से 12 लोग मौजूद थे। पीड़िता का एमजीएम में इलाज चल रहा है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment