क्षेत्रीय न्यूज़

कृषक मित्रों के संग रवि कार्यशाला की बैठक हुई सम्पन्न

रैहान अख्तर (ब्यूरो चीफ कोल्हान)

मझगाँव: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में किसान मित्रों का एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें कृषक मित्रों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया। क्षेत्र के सभी किसानों को रवि फसल के बारे में विस्तृृृत जानकारी दी गई एंव साथ कहा गया कि किसानों को पीएम के द्वारा केसीसी लोन से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया । इसके तहत प्रखंड कार्यालय से फार्म प्राप्त कर वैसे किसानों का फार्म भरे जो वास्तविक किसान हो और उनके पास बैंक का कर्ज नहीं हो। कहा कि किसान क्रेडिट लोन के सहारे क्षेत्र के कृषक उन्नत ढंग से श्री विधि आदि द्वारा आसानी से खेती कर सकेंगे।
एक द्विसीय कार्यशाला में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बीरेन्द्र किंडो ने भी किसान मित्रों को केसीसी लोन व उनसे खेती कर लाभ उठाने के पहलू की विस्तृत जानकारी दी। किसान मित्र जावेद नैयर,चन्द्रमोहन पिगुँवा,मनमथ प्रधान आदि किसान मित्र उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment