देश राज्य व्यापार

कृषि उत्पादों के लिए किसान रेल नाम से स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

उत्तर रेलवे की व्यापार विकास इकाई मुरादाबाद की ओर से कृषि उत्पादों के लिए किसान रेल नाम से स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसके लिये देहरादून की कृषि उत्पादन मंडी समिति से बातचीत की गई है। इसके तहत सब्जी व फलों की आवाजाही करने वाले व्यापारियों के नाम और नम्बर के साथ ही सामान आने और जाने के स्थान का भी विवरण मांगा गया है। देहरादून स्टेशन के मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक विवेक कुमार घई का कहना है कि इससे किसान अपने फल, सब्जी और अन्य उत्पादों को दूसरे राज्यों तक कम समय और कम किराये में आसानी से पहुंचा सकेंगे। जो लोग नियमित तौर पर फल-सब्जी भेजेंगे उनके किराए में 20 फीसदी कमी करने का भी प्रावधान है। देहरादून की निरंजनपुर स्थित कृषि मंडी के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल का कहना है कि रेलवे की ओर से किसान रेल संबंधी प्रस्ताव आया है। इसके लिए तैयारी की जा रही

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment