राज्य में पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक सौ तिहतर नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है जबकि कोरोना से दो सौ बीस मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में रांची और बोकारो से एक-एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 95 बोकारो से 09 चतरा से 02 देवघर से 03 धनबाद से 06 दुमका से 01 पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) से 09 गढ़वा से 02 गिरीडीह से 02 गुमला से 03 हजारीबाग से 05 खूटी से 02 कोडरमा से 01 लातेहार से 05 लोहरदगा से 05 पलामू से 11 रामगढ़ से 03 साहिबगंज से 01 सरायकेला से 02 पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 06 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19का मामला अब एक लाख ग्यारह हजार एक सौ तीन हो गया है। इनमें एक हजार छह सौ नब्बे सक्रिय केस हैं जबकि एक लाख आठ हजार तीन सौ बीस मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना से नौ सौ तिरानबे लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.58 प्रतिशत है।
पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक सौ तिहतर नए कोरोना पॉजिटिव: झारखंड
December 11, 2020 12:20 pm
1 Min Read










Add Comment