क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति

विधायक फंड से कराया जाएगा स्वर्गीय नकुल बेसरा के मूर्ती का सौंदर्यीकरण :सविता महतो

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

मनाई गई नकुल चंद्र बेसरा का 18 वां जयंती।

चांडिल: चांडिल अनुमंडल के टीकर स्थित पारगना चौक में पातकोम दिसोम के पूर्व पारगाना स्व.नकुल बेसरा का जयंती उनके मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो उपस्थित थी। इस दौरान विधायक ने स्वर्गीय नकुल बेसरा के जीवनी पर प्रकाश डाली। विधायक ने वहां उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में कहा कि मेरे पति स्वर्गीय सुधीर महतो ने निजी स्तर पर स्वर्गीय नकुल बेसरा का मूर्ति स्थापित किया था। उन्होंने विधायक फंड से मूर्ति का सौंदर्यकरण कराने का बात कही। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कु, काबलू महतो, तरुण दे, रामेश्वर बेसरा, सुधीर किस्कू, श्यामल मार्डी, कुनाराम मांझी, सोमचाँद मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष निताई उराँव, पंचानन पातर, कुनाराम सोरेन, किसुन किस्कू, कृष्ण किशोर महतो, अमित सिन्हा, नरेन गोप,आदि ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment